विद्यालय गीत
विद्या का मंदिर है ये, और ज्ञानदीप है प्यारा ।
सबसे उन्नत सबसे अच्छा, ये संस्थान हमारा ॥
रेल कर्मी को संरक्षा के पाठ यहाँ है पढाते ,
संचालन के नियमों से अवगत उनको करवाते,
विद्या का मंदिर ...............................................ये संस्थान हमारा ॥
अनुशासन और शिक्षा के संग, सीखें साफ सफाई ,
आओ इस पर अमल करें, हम मिलकर सारे भाई,
विद्या का मंदिर ...............................................ये संस्थान हमारा ॥
दुर्घटना को टालें हम सब, ऐसा कार्य करेंगे,
जनसेवा में अपना तनमन, न्यौछावर कर देंगे,
विद्या का मंदिर है ये, और ज्ञानदीप है प्यारा ।
सबसे उन्नत सबसे अच्छा, ये संस्थान हमारा ॥

Accessibility Controls