संगठन
बिजली सामान्य सेवा संगठन का नेतृत्व वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (सा) करते है, जिन्हे सहायक मंडल बिजली इंजीनियर (सा) के साथ सीनियर सेक्शन इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। संगठन को OSM और ETL समूहों में विभाजित किया गया है।
OSM समूह डिस्ट्रीब्यूशन सबस्टेशन, LT & HT ओवरहेड लाइन, इलेक्ट्रिकल पंपसेट, DG सेट, लिफ्ट, एस्केलेटर, वाटर कूलर, RAC इक्विपमेंट आदि की मरम्मत और रखरखाव का काम देखता है। भुसावल डिवीजन के सेक्शन में इस काम को संभालने वाले प्रमुख डिपो इस प्रकार हैं।
डिपो | प्रमुख |
मनमाड डिपो | सीनियर सेक्शन इंजीनियर (बि/अनुरक्षण), मनमाड |
भुसावल डिपो | सीनियर सेक्शन इंजीनियर (बि/अनुरक्षण), भुसावल |
अकोला डिपो | सीनियर सेक्शन इंजीनियर (बि/अनुरक्षण),अकोला |
चालीसगांव डिपो | सीनियर सेक्शन इंजीनियर (बि/अनुरक्षण),चालीसगांव |
खंडवा डिपो | सीनियर सेक्शन इंजीनियर (बि/अनुरक्षण), खंडवा |
बिजली गाडी प्रकाश समूह रेक, एसी कोच, अनुभागीय कोच आदि के प्रायमरी और सेकंडरी रखरखाव का काम करता है। यह पासिंग ट्रेनों के गाडी प्रकाश इक्विपमेंट से संबधित शिकायत को दूर करने के लिए भी जिम्मेदार है। भुसावल डिवीजन के सेक्शन में इस काम को संभालने वाले प्रमुख डिपो इस प्रकार हैं।
डिपो | प्रमुख |
मनमाड डिपो | सीनियर सेक्शन इंजीनियर (इटीएल), मनमाड |
भुसावल डिपो | सीनियर सेक्शन इंजीनियर (इटीएल), भुसावल |
भुसावल स्टेशन डिवीजन का पहला विद्युतीकृत स्टेशन है, जिसे वर्ष 1931 में विद्युतीकृत किया गया था। पहले भुसावल में रेलवे का थर्मल पावर हाउस था जिसे बिजली (सा) ब्रांच द्वारा मेंटेन कीया जाता था, ताकि स्टेशन की लाइटिंग, पंपिंग आदि जैसी रेलवे स्थापना के लिए आवश्यक बिजली की मांग को पूरा किया जा सके। । के बाद मे चरण वार अन्य स्टेशनों का विद्युतीकरण किया गया। वर्तमान में सभी 99 विद्युतीकृत स्टेशनों, लेवल क्रॉसिंग गेट्स, आदि के लिए SEB से बिजली खरीदी जाती है। बिजली कर्षण के अलावा सभी बिजली के कार्य बिजली (सा) ब्रांच द्वारा कीए जाते है।
परिसंपत्ति | मात्रा (नम्बर) |
विद्युतीकृत स्टेशन | 099 |
विद्युतीकृत स्टाफ क्वार्टर | 9107 |
वाटर कूलर | 240 |
HT सप्लाई पॉइंट | 21 (19 MSEDCL & 2 MPPKVVC L) |
LT सप्लाई पॉइंट | 358 |
सबस्टेशन | 50 |
ट्रांसफॉर्मर | 102 |
विद्युत पंपसेट | 255 |
स्टेशनरी डीजी सेट उच्च क्षमता | 48 |
सोलर वॉटर हीटर | 56 |
विद्युतीकृत एल.सी. गेट | 177 |
सोलर लाईट (एल.सी. गेट पर) | 78 |
स्टेशनों पर यात्री लिफ्ट | 12 |
एस्केलेटर | 12 |
ग्रिड से जुड़ा सोलर रूफटॉप प्लांट | 03 |
परिसंपत्ति | मात्रा (नम्बर) |
टीएल कोच | 330 |
एसी कोच | 22 |
प्रायमरी मेंटेनंस के लिए रेक | 24 BG + 3 NG |
सेकेंडरी मेंटेनेंस के लिए रेक | 25 |
सेक्शनल कोच | 05 |
सभी स्टेशनों और सर्विस बिल्डिंग पर 100% एलईडी प्रकाश व्यवस्था।
स्टेशनों के रोशनी के मानक में सुधार हुआ।
संभाग में 810 केडब्ल्यूपी क्षमता वाले सोलर पीवी प्लांट स्थापित किए गए है ।
प्रमुख स्टेशनों पर 12 एस्केलेटर और 12 लिफ्टें लगाई गयी हैं।
प्रमुख स्टेशनों पर त्रिभाषी डिजिटल साइनेज लगाए गए है ।
प्रमुख स्टेशनों पर USB मोबाइल चार्जर उपलब्ध कराए गए।
बुरहानपुर, अकोला और नासिक रोड स्टेशनों पर वेटिंग रूम के लिए एयर कंडीशनिंग प्रदान की गई।
06 स्टेशनों पर स्मारकीय झंडे प्रदान किए।
सुंदरीकरण के लिए भुसावल स्टेशन पर दक्षिण दिशा के परिचालित क्षेत्र में सौर वृक्ष प्रदान किया गया।
प्रमुख स्टेशनों पर एचवीएलएस छत पंखे प्रदान किए।
प्रमुख स्टेशनों पर एलईडी नेम बोर्ड लगाए गए ।
पंचवटी एक्सप्रेस कम्फ़र्टेबल LHB कोच के साथ चलती है। HOG का इस्तेमाल इस ट्रेन के लिए किया जाता है जो सबसे किफायती और सुरक्षित है।
यात्रियों की जानकारी के लिए डिस्प्ले और ऑडियो के साथ अमरावती-सीएसएमटी एक्सप्रेस के कोचों में इलेकट्रॉनिक यात्रि सूचना प्रणाली लगाई गयी । स्वागत संदेश, दिनांक, समय, उत्पत्ति स्टेशन, गंतव्य, अगला हॉल्ट स्टेशन, दूरी, आदि डिस्प्ले होता है ।
*****