Øविद्युत इंजन कारखाने की स्थापना मध्य रेल्वे, भुसावल मे वर्ष 1974 में रु.3.52 करोड की लागत से की गई। Øइस कारखाना की प्राथमिक क्षमता 3.33 इंजन प्रतिमाह (40 इंजन प्रतिवर्ष) थी। Øअगस्त 1974 में पहला विद्युत इंजन सं. 20930 डब्ल्युएजी-4 (द.पु. रेल्वे) का पी.ओ.एच. किया गया। Øवर्ष 1975 मे विद्युत इंजन की रिकेबलींग का कार्य प्रारंभ हुआ। Øबाद में वर्ष 1984 मे इस कारखाना की उत्पादन क्षमता बढाकर 80 लोको प्रतिवर्ष, वर्ष 1986 में 120 लोको प्रतिवर्ष तथा वर्ष 1999 में 126 लोको प्रतिवर्ष हो गई। Øसितम्बर 1999 में इस कारखाना की क्षमता बढ़ाकर 11.2 इंजन प्रतिमाह की गई एवं नई इन्सेन्टीव्ह योजना लागु की गई। Øइस कार्यशाला द्वारा अब तक डब्ल्युएजी-1, डब्ल्युएजी-2, डब्ल्युएजी-4, डब्ल्युएजी-5, डब्ल्युएजी-7, डब्ल्युसीजी-2, डब्ल्युसीएम-1, डब्ल्युसीएएम-5, डब्ल्युसीएएम-1, डब्ल्यु.सीएएम-2, डब्ल्युसीएएम-3, डब्ल्युएएम-4, डब्ल्युएपी-1, डब्ल्युएपी-4, डब्ल्युएपी-5, डब्ल्युएपी-7 तथा डब्ल्युएजी-9 वर्ग के इंजनों का पी.ओ.एच. किया गया। Øइस कारखाना को 13 दिसंबर 2001 में आई.एस.ओ.9001-2008 का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। Øइस कारखाना में जून 2002 में पहला 3-फेज़ तकनीक का यात्री वर्ग का इंजन सं.30007 डब्ल्युएपी-5 उत्तर रेल्वे का पी.ओ.एच. किया गया। Øअगस्त 2003 में इस कारखाना में पहले 3-फेज़ तकनीक का पूर्व मध्य रेल्वे का मालगाडी वर्ग का इंजन सं.31005 डब्ल्युएजी-9 का पी.ओ.एच. किया गया। Øफरवरी 2012 में इस कारखाना में पहला 3-फेज़ तकनीक का मालगाड़ी वर्ग का इंजन सं.31314 डब्ल्युएजी-9एच को असेम्बल किया गया। Øइस कारखाना को 27 मार्च 2017 में आई.एस.ओ.9001:2015, आई.एस.ओ.14001:2015, एवं आई.एस.ओ. 45001:2018 का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। Øइस कारखाना को 2 मई 2017 में आई.एस.ओ.50001:2011 का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।
Øइस कारखाना को 19 मार्च 2018 में 5S वर्कप्लेस मैनेजमेंट सिस्टम का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।
Øइस कारखाना को 22 जनवरी 2019 में आई.एस.ओ.3834-2:2005 का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। Øइस कारखाना को 28 मार्च 2019 में आइ.जी.बी.सी. (गोल्ड रेटिंग) का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। Øमहिला कर्मचारियों के लिए प्रशासनिक भवन तथा कारखाना में एक एक महिला कक्ष दिया गया है। Øकर्मचारियों को स्वछ वातावरण एवं अनुदानित दर पर नाश्ता एवं दोपहर का भोजन कराने हेतु कैंटीन हॉल की सुविधा उपलब्ध है। Øकर्मचारियों को स्वछ एवं शितल पीने हेतु जल के लिए आर ओ प्लांट एवं वॉटर कूलर की सुविधा उपलब्ध है। Øप्रशासनिक भवन में महादेवी वर्मा पुस्तकालय एवं वाचनालय की सुविधा है। यह पुस्तकालय वातानुकूलित है। इस पुस्तकालय में विभिन्न विधाओं जैसे – कहानी,नाटक,उपन्यास,कविता,आदि साहित्य उपलब्ध है। दैनिक समाचार पत्र एवं मासिक/साप्ताहिक पत्रिकाएँ मंगाई जाती है। Øकर्मचारियों के स्वास्थ को प्राथमिकता का ध्यान रखते हुए उनका समय समय पर स्वास्थ परीक्षण कराया जाता है। Øकारखाना में प्रथमोपचार एवं अस्पताल ले जाने हेतु एम्ब्युलेन्स की सुविधा उपलब्ध है। Øकारखाना परिसर स्वछ रखने हेतु सभी अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा समय समय पर श्रमदान का आयोजन किया जाता है। Øप्रशासनिक भवन एवं कारखाना में कर्मचारियों की उपस्थिती दर्ज करने हेतु बायोमेट्रिक प्रणाली चालू किया गया है।
|